PURNIA NEWS: सांसद प्रतिनिधि ने किया इफतार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने अमन-चैन की मांगी दुआ

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS सांसद पप्पू यादव के सांसद प्रतिनिधि पप्पू खान द्वारा गुरूवार को इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम भाईयों ने सिरकत की तथा रोजेदारों ने एकसाथ नमाज अदा करके देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी। इसका आयोजन सांसद प्रतिनिधि के चपहरी गांव स्थित कृशि फाॅर्म पर किया गया। इस इफतार पार्टी में अंतरर्जिला कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर आदि जिलों से रोजेदार सहित हिंदू भाई पहुंचे थे। पप्पू खान ने सभी का स्वागत गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वागत किया।

मौके पर पप्पू खान ने कहा कि इस इफतार पार्टी में हिंदु एवं मुस्लिम भाईयों की उपस्थिति यह संदेश दे गया है कि यहां गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना सबकी प्राथमिकता है। कहीं से कोई भेदभाव नहीं दिखा। सभी लोग साथ मिलकर इफतार पार्टी में भाग लिया। इसके बाद सभी रोजेदारों ने एकसाथ मिलकर नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी। इस अवसर पर हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *