PURNIA NEWS : न्यायालय के आदेश पर जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी बेरंग लौटे वापस, पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने की कही बात

PURNIA NEWS,आनंद यदुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के भेलवा गांव में न्यायालय के आदेश पर जमीन पर दखल दिलाने गए सभी अधिकारी जमीन पर कब्जा दिलाये बगैर बेरंग वापस लौट गए । न्यायालय के आदेश पर धमदाहा सीओ रवींद्रनाथ को उक्त जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था । दरअसल भेलवा निवासी त्रिवेणी चौधरी के पुत्र शम्भू चौधरी की जमीन पर अवैध रूप से भेलवा के ही सुशील मंडल एवं मंटू मंडल जबरन कब्जा करते हुए अपना घर बना रखा है । जिसको लेकर शम्भू चौधरी के द्वारा न्यायालय में मुकदमा किया गया था । न्यायालय के द्वारा दिये गए आदेश पर दंडाधिकारी धमदाहा सीओ रवींद्रनाथ के साथ भवानीपुर पुलिस दखल दिलाने गया था ।

परंतु पुलिस लाइन से पर्याप्त पुलिस बल नहीं आने की वजह से दखल दिलाने गए दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को बेरंग वापस लौटना पड़ा । इस दौरान सुशील मंडल के परिजनों के द्वारा प्रशासन का विरोध भी किया गया । इस संबंध में पूछे जाने पर दंडाधिकारी सह धमदाहा सीओ रवींद्रनाथ ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पाया । उन्होंने बताया कि केस नंबर 70 को लेकर धमदाहा न्यायालय के द्वारा शम्भू चौधरी को उनकी जमीन पर दखल दिलाने का आदेश दिया गया था । सीओ ने बताया कि अगले तारीख में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सुशील चौधरी को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon