पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर प्रखंड क्षेत्र के खरहिया पंचायत के बलवा पंडित टोला गाँव में मशहूर ठाडी वर्त टेका मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया। यह मेला हर वर्ष की भांति वसंत पंचमी के बाद आने वाले पहले रविवार को आयोजित किया जाता है।इस मेले में लोग अपनी जीवन संगिनी को अपनी पसंद के अनुसार चुनकर टेका करते हैं, और इस दिन से रिश्तों की शुरुआत की जाती है। आस्था के अनुसार, श्रद्धालु मन्नत मांगने के बाद खोचा में फूल देकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, और मन्नत पूरी होने पर उसी दिन धाम में चढ़ावा चढ़ाते हैं।इस एक दिवसीय मेले में प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और पंचायत मुखिया के साथ-साथ पूरे गांव के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। मेला में अधिकतर लोग जलेबी मिठाई, फूल झाड़ू, तेजपत्ता, और लोहे से बने सामान की खरीदारी करते हैं। साथ ही, नए जोड़े को लेकर भी लोग विशेष रुचि दिखाते हैं और उनकी खुशियों में शामिल होते हैं। Post navigationPURNIA NEWS : पूर्णिया से प्रयागराज – विहिप के 66 कार्यकर्ताओं का धार्मिक यात्रा का आगाज PURNIA NEWS: भाजपा को दिल्ली में मिली अपार बहुमत से खिल उठा रूपौली विधानसभा क्षेत्र, भाजपाईयों में जश्न का माहौल
पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर प्रखंड क्षेत्र के खरहिया पंचायत के बलवा पंडित टोला गाँव में मशहूर ठाडी वर्त टेका मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया। यह मेला हर वर्ष की भांति वसंत पंचमी के बाद आने वाले पहले रविवार को आयोजित किया जाता है।इस मेले में लोग अपनी जीवन संगिनी को अपनी पसंद के अनुसार चुनकर टेका करते हैं, और इस दिन से रिश्तों की शुरुआत की जाती है। आस्था के अनुसार, श्रद्धालु मन्नत मांगने के बाद खोचा में फूल देकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, और मन्नत पूरी होने पर उसी दिन धाम में चढ़ावा चढ़ाते हैं।इस एक दिवसीय मेले में प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और पंचायत मुखिया के साथ-साथ पूरे गांव के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। मेला में अधिकतर लोग जलेबी मिठाई, फूल झाड़ू, तेजपत्ता, और लोहे से बने सामान की खरीदारी करते हैं। साथ ही, नए जोड़े को लेकर भी लोग विशेष रुचि दिखाते हैं और उनकी खुशियों में शामिल होते हैं।