PURNIA NEWS : डीएम के आदेश पर अधिकारियों ने कुसहा में किया जांच, अवैध वसूली करनेवाले बिजली मिस्त्री को हटाने का आदेश

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी पूर्णियाँ के आदेश पर कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णियाँ पश्चिमी बालवीर प्रसाद बागीश के द्वारा मंगलवार को कुसहा मिलिक पहुंच कर जले ट्रांसफार्मर और दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के मामले की जांच किया गया । उन्होंने बताया कि ग्रामीण से अवैध पैसा वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी । इसकी जांच के क्रम में प्रथम क्षेत्रीय मिस्त्री मनोज मंडल की संलिप्तता आंशिक रूप से पाई गई है । कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिमी के द्वारा संबंधित बिजली मिस्त्री को सेवा से हटाने हेतु आऊटसोर्सिंग एजेंसी को निर्देशित किया गया ।

कार्यपालक अभियंता द्वारा ट्रांसफार्मर के मरम्मती में विलंब के लिए कनीय विद्युत अभियंता भवानीपुर से स्पष्टीकरण पूछा गया है । कार्यापालक अभियंता ने बताया गया कि सरकार का निर्देश है कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे में जले हुए ट्रांसफार्मर को अचूक रूप से बदलना है । जांच के दौरान कार्यपालक अभियंता के साथ सहायक विद्युत अभियंता धमदाहा नीरज कुमार, कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *