PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर थाना पुलिस द्वारा गस्ति के दौरान एक व्यक्ति के पास से 5.10 ग्राम स्मैक व् 1300 रुपया नगद बरामद किया है एवं व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बधवा कोला निवासी नागो कुमार चौहान उम्र 22 वर्ष के रूप में हुआ है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि संध्या गश्ति में सअनि रंजन कुमार दलबल के साथ निकले थे कि हलालपुर चौक को पार करके गेरूआ की तरफ जा रहे थे l
जब बघवाकोल मुढी मील एस०एच० 99 पर थे तो देखे कि एक व्यक्ति पुलिस की वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ बल के मदद से पकड़े व्यक्ति नागो कुमार चौहान उम्र 22 के पास से छापेमारी कर माचीस का डब्बा में 08 छोटे-छोटे काली पन्नी में बंधा स्मैक (कथित ब्राउन सुगर) एवं 11 एलुमिनियम फॉईल के छोटे-छोटे पैकेट में बंधा स्मैक (कथित ब्राउन सुगर) तथा 200 का 02 नोट 100 का 09 नोट कुल 1300 रूपया बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 5.10 ग्राम स्मैक (कथित ब्राउन सुगर) तथा 1300 रूपया बरामद हुआ।जिसे कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।



