PURNIA NEWS : दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर अमौर थाना में शांति समिति की बैठक

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अंचल निरीक्षक अमजद अली ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे.वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि इस बार दीपावली में अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर ही पटाखों के दुकानों में पटाखें की खरीद बिक्री की जाएगी.अन्यथा कानून का उल्लंघन करने वालें पटाखों विक्रेताओं को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. कम आवाज वाले पटाखे केवल रात्रि 8 से 10 बजे तक छोड़ने की बात कही l

वहीं पुलिस अंचल निरीक्षक अमजद अली ने कहा कि दिपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व जैसे महापर्व पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.उहोंने कहा कि सभी छठ पूजा घाटों पर पुलिस पदाधिकारी से लेकर दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी. छठ पूजा को लेकर प्रत्येक घाटों पर बैरिकेटिंग, गोताखोर, की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही घाटों पर विशेष रूप से लाईटिंग की व्यवस्था कराने के साथ सभी पूजा कमिटियों को आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए हैं.शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से दलमालपुर पंचायत मुखिया नियाज अहमद बंगरा मेहंदीपुर पंचायत मुखिया मो कुद्दुस, पूर्व मुखिया अब्दुर्रज्जाक,मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा उर्फ छोटकू झा एवं अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon