PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अंचल निरीक्षक अमजद अली ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे.वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि इस बार दीपावली में अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर ही पटाखों के दुकानों में पटाखें की खरीद बिक्री की जाएगी.अन्यथा कानून का उल्लंघन करने वालें पटाखों विक्रेताओं को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. कम आवाज वाले पटाखे केवल रात्रि 8 से 10 बजे तक छोड़ने की बात कही lवहीं पुलिस अंचल निरीक्षक अमजद अली ने कहा कि दिपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व जैसे महापर्व पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.उहोंने कहा कि सभी छठ पूजा घाटों पर पुलिस पदाधिकारी से लेकर दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी. छठ पूजा को लेकर प्रत्येक घाटों पर बैरिकेटिंग, गोताखोर, की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही घाटों पर विशेष रूप से लाईटिंग की व्यवस्था कराने के साथ सभी पूजा कमिटियों को आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए हैं.शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से दलमालपुर पंचायत मुखिया नियाज अहमद बंगरा मेहंदीपुर पंचायत मुखिया मो कुद्दुस, पूर्व मुखिया अब्दुर्रज्जाक,मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा उर्फ छोटकू झा एवं अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। Post navigationPURNIA NEWS: गैस पर चाय बनाते समय लगी आग, तीन परिवारों का घर जलकर राख — हजारों की संपत्ति नष्ट PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व रुपौली विधानसभा में जदयू को एक बड़ा झटका, जिलासचिव ने दिया इस्तीफा