PURNIA NEWS : बकरीद महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : थाना परिसर में मुस्लिम भाईयों का महापर्व ईद-उल-जोहा बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिशेक कुमार ने किया । मौके पर थानाध्यक्ष अभिशेक कुमार ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि इस शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी वर्ग के लोगों को देखकर ही लगता है कि यहां हमेशा भाईचारा कायम रही है । वैसे वह सभी लोगों से अपेक्षा रखते हैं कि सभी लोग पूर्व तरह आपसी भाईचारा का संदेश देंगे तथा मुसलमान भाईयों के महापर्व में मिशाल कायम करेंगे ।

समाज में भाईचारा का संदेश सिर्फ शांति को ही स्थापित नहीं करता है, बल्कि यह विकास को भी गति देता है । इसलिए सभी लोग इस भाईचारा को कभी भी मिटने नहीं देंगे । अगर कहीं से कोई विशेष खबर आए तो उन्हें तुरंत खबर करेंगे, वे वहां तुरंत पहुंचेंगे । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पप्पू खान, मुखिया कैलाश जायसवाल, नगर पार्षद अध्यक्ष निरंजन मंडल, सूरज जायसवाल, शिक्षाविद शम्स तबरेज सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *