PURNIA NEWS : सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराने को लेकर पुलिस मुस्तैद

PURNIA NEWS : आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को जिले में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए।

पुलिस बल की तैनाती प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर की गई थी, जहां संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त बल भी लगाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस की निगरानी में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों की जांच, पहचान पत्र मिलान, और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon