PURNIA NEWS : सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुए पुलिस जवान के परिजनों को जनप्रतिनिधियों ने दिया सांत्वना

PURNIA NEWS,आनंद यदुका : बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए पुलिस जवान विवेक कुमार के घर पहुंच जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने उसके परिजनों को सांत्वना देने का काम किया । मृतक पुलिस जवान विवेक कुमार के घर तेलियारी पहुंचे रुपौली विधायक शंकर सिंह ने उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह काफी दुखद घटना है इस दुःखद घटना से मैं खुद काफी दुखी हूं । उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में मैं हमेशा की तरह आपके साथ खड़ा हूँ और आगे भी खड़ा रहूँगा ।

विधायक सिंह ने मृतक के।परिजनों को आश्वस्त कराते हुए कहा आपलोगों को जब भी किसी प्रकार की जरूरत हो आपलोग कभी भी मेरे पास आ सकते हैं । मुझसे जो भी बन पड़ेगा मैं हर संभव मदद अवश्य करूँगा । इस दौरान विधायक श्री सिंह के साथ वार्ड पार्षद मनीष कुमार महतो, मनीष कुमार, मो० इबरार आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon