PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता पर महागठबंधन नेताओं द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए महिला मोर्चा के आह्वान पर पूर्णिया में पाँच घंटे का बिहार बंद पूर्णतः सफल रहा। इस दौरान व्यवसायी, उद्यमी, फुटपाथी, रिक्शा और टेम्पू चालकों सहित आम जनता ने स्वेच्छा से सहयोग किया। सदर विधायक विजय खेमका ने बंद की सफलता पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि “पूर्णिया और बिहार की मातृशक्ति कांग्रेस और राजद के युवराज राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को उनके इस अपमानजनक कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद ने प्रधानमंत्री की दिवंगत माता को गाली देकर अपने “दोहरा चाल, चरित्र और चेहरा” को जनता के सामने उजागर कर दिया है। खेमका ने चेतावनी दी कि यदि दोनों नेता बिहार की माता-बहनों से अविलंब माफी नहीं माँगते, तो जनता आने वाले चुनाव में इन्हें राज्य से बाहर का रास्ता दिखा देगी। साथ ही विधायक ने शांतिपूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले एनडीए कार्यकर्ताओं और पूर्णिया की जनता का धन्यवाद किया।




