PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रुपौली में दो दिवसीय 24 वाँ जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : पूर्णिया जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रुपौली में दो दिवसीय 24 वाँ जिला सम्मेलन का रविवार से शुभारंभ हुआ। इसका विधिवत उद्घाटन सबसे पहले पार्टी का झंडातोलन कर, झंडा गीत गाया गया। तत्पश्चात जुलूस, प्रखंड मुख्यालय के रास्ते पूरे बाजार में भ्रमण किया एवं थाना चौक पर सभा पर एक जनसभा भी किया गया। मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही। लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी लोगों का जीवन मुश्किल कर रही है। बिहार में मतदाता गहन सर्वेक्षण सिर्फ चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में किया जा रहा है।

प्रवेक्षक एवं राज्य कार्यकारणी सदस्य कामरेड सुधीर शर्मा ने कहा कि रूपौली की धरती पर कम्युनिस्ट आंदोलन की मजबूत पकड़ रही है। आज भी यहां के किसानों को बाढ़ और सुखार दोनों का दंश झेलना पड़ता है। सरकारी दफ्तरों में लुट – भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है, जनता को बेवजह की मुद्दों में उलझाया जा रहा है। जिला मंत्री विकास मंडल ने कहा कि हमलोग मजबूती से अपने गठबंधन के साथ है। 2025 में हमारी सरकार बनेगी तो, अफसरशाही को खत्म किया जाएगा और बिहार में जनवादी शासन-प्रशासन बहाल होगा। महिला, किसान और युवाओं के लिए लाभकारी योजना बनाई जाएगी।

मौके पर जिला कार्यकारणी सदस्य नूतन आनंद, देवानंद, कमलेश्वर सिंह, सुभाष यादव, जर्नादन शर्मा, मोहम्मद शहजादा, कुंदन कुमार, सुबोध यादव, सुमन कुमार यादव, जयमाला देवी, अवधेश जयसवाल सहित सैकड़ों डेलिगेट एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon