PURNIA NEWS : सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने हेतु पूर्णिया पुलिस सतर्क

PURNIA NEWS : आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को पूर्णिया जिले में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूर्णिया पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *