PURNIA NEWS : किलिमंजारो की बर्फीली ऊँचाइयों पर लहराया पूर्णिया का परचम

PURNIA NEWS : पूर्णिया के लिए गर्व का क्षण तब आया जब दून इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोदी ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर / 19,341 फीट) को फतह कर वहां स्कूल का झंडा फहराया। इस साहसिक अभियान में उनकी पत्नी श्रीमती परमिता देवनाथ भी उनके साथ रहीं और कठिन मौसम तथा बर्फीली परिस्थितियों में उन्होंने भी पूरी मेहनत के साथ चढ़ाई पूरी की। नौ दिन तक चले इस चुनौतीपूर्ण अभियान में सबसे कठिन घड़ी तब आई जब लगातार 19 घंटे तक कठिन ट्रेकिंग करनी पड़ी। यह पर्वत, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है, विश्व के प्रसिद्ध ‘सेवन समिट्स’ में गिना जाता है। राजीव मोदी ने अपने साथियों और मार्गदर्शक मित्रों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इस सफलता को अपने पिता डॉ. के. पी. मोदी को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूर्णिया और दून इंटरनेशनल स्कूल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाला पल है। राजीव मोदी पहले भी एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुँच चुके हैं और इस अनुभव ने उन्हें और अधिक चुनौतीपूर्ण पहाड़ों को फतह करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य अब दुनिया की अन्य ऊँची चोटियों पर अपने शहर का झंडा फहराना और पूर्णिया का नाम विश्व मानचित्र पर चमकाना है। इस अभियान के दौरान उन्होंने सुरक्षा, योजना और टीम वर्क का विशेष ध्यान रखा, जिससे पूरी टीम सुरक्षित और सफलतापूर्वक शिखर तक पहुँच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *