PURNIA NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर समीक्षा बैठक, उप निर्वाचन आयुक्त ने दिए सटीक निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के श्री संजय कुमार ने की, जबकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान विधानसभावार गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और अपलोडिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से गणना प्रपत्रों की प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों से अपेक्षा जताई कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस महाअभियान में वे गंभीरता, समर्पण और सटीकता से कार्य करें ताकि आगामी चुनावों में सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अपनाए जाने वाले उपायों, तकनीकी मानकों और निर्वाचन आयोग की अपेक्षाओं से अवगत कराया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon