Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर हुआ फोकस

By अंग इंडिया न्यूज़
July 7, 2025 1 Min Read
0

PURNIA NEWS : विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अधिकारियों के प्रवास के अवसर पर पूर्णिया में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णिया मुख्यालय, पूर्णिया पूर्व प्रखंड और अमौर प्रखंड की सैकड़ों बहनों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री राणा गौतम सिंह ने की, जबकि मार्गदर्शन दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका शिवानी जी और उत्तर बिहार मातृशक्ति सहसंयोजिका अनीता गुप्ता ने किया। इस दौरान गुलाबबाग और नाका चौक इकाई का गठन किया गया तथा बहनों को लव जिहाद, आत्मरक्षा, संगठनात्मक कौशल और आगामी कार्यक्रमों जैसे अखंड भारत संकल्प दिवस, स्थापना दिवस आदि की जानकारी दी गई।

प्रांत अधिकारियों ने गुलाबबाग इकाई से मुन्नी देवी को मातृशक्ति संयोजिका, पिंकी देवी को सहसंयोजिका, लक्ष्मी देवी को सत्संग प्रमुख, सुनीता देवी को सह प्रमुख तथा प्रियंका कुमारी को दुर्गा वाहिनी संयोजिका घोषित किया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला संयोजिका प्रिया कुमारी, समरसता प्रमुख रंजन कुणाल, मठ मंदिर प्रमुख अमित कुमार साह, उपाध्यक्ष मृतुन्जय महान, धर्म प्रसार प्रमुख ब्रिज भूषण सिंह, बाल संस्कार प्रमुख निकिता पोद्दार एवं शक्ति साधना केंद्र प्रमुख मधु कुमारी शामिल थीं। वहीं अमौर प्रखंड की बैठक प्रखंड मंत्री विमलेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विहिप-बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की स्थानीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत और नगर स्तर पर संगठन विस्तार के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस बैठक ने महिलाओं को संगठित कर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सशक्त भागीदारी का मंच प्रदान किया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : अंधविश्वास बना पांच लाशों की वजह, टेटगामा में पूरे परिवार का किया गया नरसंहार

Next

PURNIA NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर समीक्षा बैठक, उप निर्वाचन आयुक्त ने दिए सटीक निर्देश

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}