PURNIA NEWS: लूटेरों की धरपकड़: बाइक और मोबाइल के साथ पुलिस के जाल में फंसे चार आरोपी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मोहनपुर थाना पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूटकांड में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें से एक बालिग है जबकि तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। घटना अकबरपुर गांव की है, जहां सोनेलाल यादव नामक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल लूट लिए गए थे जब वह अपने घर बांकी गांव जा रहे थे।

इस मामले में पीड़ित ने 18 मार्च 2025 को कांड संख्या 25/2025 के तहत थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित के बताए गए हुलिये के आधार पर खालसा गांव से मिथिलेश कुमार और कंकला से तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ और लूटी गई संपत्ति भी बरामद कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *