PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र पूर्णिया जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — 56-अमौर, 57-बायसी, 58-कसबा, 59-बनमनखी (अ.जा.), 60-रूपौली, 61-धमदाहा और 62-पूर्णिया — में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा वरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इन नियुक्त अधिकारियों को नाम-निर्देशन की तिथि से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक प्राधिकृत किया गया है।
नामित अधिकारियों में शामिल हैं —
• 56-अमौर: श्री रामेश्वर राम, अपर समाहर्त्ता (सीलिंग) – 📞 9931899585
• 57-बायसी: श्री सुजय कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) – 📞 8986223077
• 58-कसबा: श्री राज कुमार गुप्ता, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) – 📞 9113128757 / 9471291098
• 59-बनमनखी (अ.जा.): श्री जयचन्द्र यादव, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) – 📞 8544423658 / 9934700427
• 60-रूपौली: श्री विनय कुमार साह, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच) – 📞 7631404457
• 61-धमदाहा: श्री अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त – 📞 9031071825
• 62-पूर्णिया: श्री रवि राकेश, अपर समाहर्त्ता – 📞 947391359
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी प्राधिकृत पदाधिकारी संबंधित विधानसभा निर्वाचन के निर्वाची पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न हो सके।


