PURNIA NEWS : एसपी स्वीटी सहरावत ने लगाया जनता दरबार, आमजनों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

PURNIA NEWS : आज दिनांक 21.07.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया स्वीटी सहरावत द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों की समस्याएं सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, चोरी, आपसी विवाद सहित कई मामलों को सामने रखा।

एसपी स्वीटी सहरावत ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और स्पष्ट कहा कि न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि, “प्रत्येक शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिले, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई तुरंत की जाए। लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon