PURNIA NEWS : बी.कोठी प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य में तेजी, बीएलओ कैंप से गणना प्रपत्रों का शुद्ध एवं व्यवस्थित संकलन

PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार  के कुशल मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य जिलेभर में तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में 15 जुलाई 2025 को बी.कोठी प्रखंड के रूपौली एवं बनमनखी विधानसभा क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी बी.कोठी के नेतृत्व में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के सहयोग से विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया।

साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि हर योग्य मतदाता की जानकारी सुनिश्चित की जा सके। संबंधित कर्मियों द्वारा #SIR कार्य को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी बी.कोठी स्वयं इस पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर इसे त्रुटिरहित और सफल बनाने में जुटे हैं। यह पहल मतदाता सूची को सटीक और अद्यतित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *