PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव का छात्र नेता राजा कुमार ने किया स्वागत, छात्र हितों को लेकर की चर्चा

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलसचिव प्रणय कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण के बाद छात्र नेता राजा कुमार ने मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।राजा कुमार ने कुलसचिव को छात्रों की प्रमुख समस्याओं जैसे परीक्षा परिणाम में विलंब, शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, एवं छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन को छात्रों के साथ समन्वय बनाए रखना चाहिए।

कुलसचिव प्रणय कुमार गुप्ता ने छात्र प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि छात्र हितों के संरक्षण एवं विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने छात्र संगठनों को सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि विश्वविद्यालय के समग्र विकास में छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मौके पर छात्र नेता डीएम कुमार पासवान, रितेश कुमार समेत अन्य छात्र प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *