PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के नव नियुक्त प्राचार्यों को छात्र नेता सौरभ कुमार ने दी शुभकामनाएं

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों में हाल ही में नियुक्त प्राचार्यों को लेकर पीजी छात्र एवं छात्र नेता सौरभ कुमार ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अररिया कॉलेज, अररिया के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. प्रो. राम दयाल पासवान एवं पूर्णिया महिला महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही, उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के अन्य नव नियुक्त प्राचार्यों को भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिए सार्थक और प्रेरणादायक बताया। सौरभ कुमार ने अपने वक्तव्य में डॉ. राम दयाल पासवान के शैक्षणिक व प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने 5 जनवरी 2004 को पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में अर्थशास्त्र के व्याख्याता के रूप में सेवा आरंभ की थी। इसके उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर कई महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया है।

डॉ. पासवान ने पूर्णिया कॉलेज में इग्नू के समन्वयक, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रयाग प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक, बैद्यनाथ कल्याण छात्रावास के अधीक्षक, क्रीड़ा विभाग के उपाध्यक्ष, तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभागाध्यक्ष जैसे पदों पर सेवा दी है। इसके अतिरिक्त वे विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष, एनएसएस पदाधिकारी, तथा अनुसूचित जाति/जनजाति सेल के लाइजनिंग अधिकारी जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। सौरभ कुमार ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लॉटरी प्रणाली के माध्यम से नियुक्त अन्य प्राचार्य भी पूर्व में विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और अनुशासन की स्थापना की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *