PURNIA NEWS : बड़हरी पंचायत के वार्ड सदस्य के निधन से पंचायत में शोक

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य सोनी देवी का अकस्मात निधन मंगलवार की रात्रि हो गया । मृतक वार्ड सदस्य सोनी देवी बड़हरी पंचायत अंतर्गत हरदीकोल निवासी बिलटू मुनि की पत्नी थी । वार्ड सदस्य के अकस्मात निधन से ना सिर्फ उनके घर और हरदीकोल में मातम छाया हुआ है , बल्कि वार्ड सदस्य के निधन से समूचे बड़हरी पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । वार्ड सदस्य के निधन की जानकारी पाकर पंचायत की मुखिया संजू देवी, समाजसेवी शंकर मंडल, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ माधो बाबू सहित दर्जनों लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंचे थे ।

वहीं दूसरी तरफ वार्ड सदस्य के निधन पर भवानीपुर के प्रशिक्षु बीडीओ विकाश कुमार ने भी शोक जताया है । अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक जताते हुए कहा कि मृतक वार्ड सदस्य सोनी देवी काफी सुलझी हुई जनप्रतिनिधि होने के साथ साथ एक नेकदिल इंसान थी । उनके निधन से बड़हरी पंचायत को अपूरणीय क्षति पहुंचा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *