PURNIA NEWS : कसबा में वंदे भारत ट्रेन हादसा, चार की मौत, एक घायल – एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

PURNIA NEWS : आज सुबह 03 अक्टूबर 2025 को पूर्णिया जिले के कसबा थानांतर्गत जवनपुर इलाके में वंदेभारत एक्सप्रेस के चपेट में आने से चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय सभी मृतक दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे। घायल व्यक्ति को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *