PURNIA NEWS : सपाहा एवं बघवा गांव में डूबे किशोरोंं के सज्जनों को सांतावना देने पहुंचीं जिप सदस्य प्रतिमा सिंह

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत के सपाहा एवं बघवा ग्राम मैं पिछले दिनों कदई धार में डूबे दो किशोरों के स्वजनों को संतावना देने जीप सदस्य सह विधायक शंकर सिंह की पत्नी सोमवार को पहुंचीं तथा शोक व्यक्त किया। यह बता दें कि सोमवार को सपाहा गांव निवासी अशोक कुमार जयसवाल के 16 वर्षीय पुत्र राजू कुमार की रविवार की सुबह कदईधार में शौच के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी ।

ठीक इसी तरह बघवा गांव के प्रभाष यादव के 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु राज की भी मौत कदई धार में ही पिछले दिनों डूबने से मौत हो गई थी। कुछ इसी को लेकर जिप सदस्य प्रतिमा सिंह दोनों पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंची थीं। मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवारों को संतावना दी तथा शोक व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से मिलकर, उन्हें तत्काल सरकारी मुआवजा का लाभ दिलवाएंगी, ताकि उनके दर्द पर मरहम लगाया जा सके ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon