PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत के सपाहा एवं बघवा ग्राम मैं पिछले दिनों कदई धार में डूबे दो किशोरों के स्वजनों को संतावना देने जीप सदस्य सह विधायक शंकर सिंह की पत्नी सोमवार को पहुंचीं तथा शोक व्यक्त किया। यह बता दें कि सोमवार को सपाहा गांव निवासी अशोक कुमार जयसवाल के 16 वर्षीय पुत्र राजू कुमार की रविवार की सुबह कदईधार में शौच के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी ।ठीक इसी तरह बघवा गांव के प्रभाष यादव के 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु राज की भी मौत कदई धार में ही पिछले दिनों डूबने से मौत हो गई थी। कुछ इसी को लेकर जिप सदस्य प्रतिमा सिंह दोनों पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंची थीं। मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवारों को संतावना दी तथा शोक व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से मिलकर, उन्हें तत्काल सरकारी मुआवजा का लाभ दिलवाएंगी, ताकि उनके दर्द पर मरहम लगाया जा सके । Post navigationPURNIA NEWS : तीसरी सोमवारी को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने वरुणेश्वर धाम में चढ़ाया जल Purnia News: पूर्णिया में मखाना अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण की आशंका पर विरोध तेज, सीमांत किसानों के अधिकारों की अनदेखी से नाराज स्थानीय समाज