भारत पर ट्रंप के 25% टैरिफ पर Rahul Gandhi का हमला: “मोदी वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे”

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की विदेश, रक्षा और आर्थिक नीति को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और प्रधानमंत्री अब केवल अदानी जैसे चुनिंदा उद्योगपतियों के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि ट्रंप और मोदी के बीच इस मुद्दे पर “डील ज़रूर होगी” और “डील की शर्तें ट्रंप तय करेंगे, मोदी बस उनका पालन करेंगे।” कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश के छोटे व्यापारियों को तबाह कर दिया है। उधर, ट्रंप ने भारत पर टैरिफ के अलावा रूस से तेल और हथियार खरीदने को लेकर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की भी चेतावनी दी है। इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में नया तनाव पैदा हो गया है, जिस पर अब देश की आंतरिक राजनीति में भी तीखी बहस शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *