बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

RAJASTHAN NEWS : महावीर इंटरनेशनल, बाड़मेर और जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सांसियों का तला क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के लिए 15 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर का उद्घाटन महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर के अध्यक्ष बाबुलाल संखलेचा, अपेक्स के डिप्टी डायरेक्टर गौतम डूंगरवाल और जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अमन ने किया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने बताया कि इस शिविर में 120 से अधिक महिलाएं व बालिकाएं भाग ले रही हैं, जो सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवन को आत्मनिर्भर दिशा में ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ हुनर सीखने का ही नहीं, बल्कि विचारों में बदलाव लाने और समय का सदुपयोग करने का भी माध्यम है।

बाबुलाल संखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह समय महिलाओं के लिए स्वर्ण अवसर है। आप सब दिल लगाकर प्रशिक्षण लें, जिससे आप अपने परिवार और समाज के लिए संबल बन सकें। एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।” उन्होंने महिलाओं को नशामुक्ति और मांसाहार से मुक्ति की प्रेरणा भी दी। इस अवसर पर सचिव गौतम बोथरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कान्ता धनदे, दक्ष प्रशिक्षिका दिव्या सांसी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी महिला मंच, सांसियों का तला की बहनों द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में रहीम खान, रिजूराम सांसी, सामीर खान, चम्पा सिसोदिया समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर