RANCHI : इंटक की गुटबाज़ी खत्म कर मजदूरों की ताक़त बढ़ाने का आह्वान

RANCHI : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक (के० के० तिवारी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०एन० त्रिपाठी ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए इंटक का एकजुट होना अब अनिवार्य हो गया है। उन्होंने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विभिन्न गुटों में बंटवारे का सबसे बड़ा नुकसान मजदूर वर्ग को उठाना पड़ रहा है, जिसका लाभ प्रबंधन लगातार उठाता रहा है। त्रिपाठी ने कहा कि यदि इंटक की साढ़े तीन करोड़ सदस्यता एक साथ खड़ी हो जाए तो किसी भी प्रबंधन को मजदूरों की जायज़ मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में एक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से सभी गुटों के पदाधिकारियों और सदस्यों को बुलाया जाएगा, ताकि आपसी मतभेद खत्म कर साझा मंच पर मजदूरों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। इस दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इंटक रेड्डी गुट के अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी ने भी आपसी कलह के कारण प्रबंधन के हावी होने की बात स्वीकार की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय कुमार दुबे, परीक्षित तिवारी और बैद्यनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon