ARARIA NEWS/रेणु महोत्सव -अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। रेणु महोत्सव -अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस 2025 को लेकर अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रेणु महोत्सव, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस 2025 के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिला कृला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अररिया को कार्यक्रम की रूप-रेखा सहित सभी आवश्यक तैयार ससमय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगी विभागों के पदाधिकारियों को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।वही इस बैठक में बताया गया कि 04 मार्च 2025 को साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के जन्म दिवस के अवसर रेणु महोत्सव 2025 का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस 2025 मनाया जायेगा। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी अररिया, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *