निर्वाचन तैयारियों पर समीक्षा बैठक — व्यापारियों से सहयोग की अपील

पूर्णिया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को नोडल पदाधिकारी-सह-राज्य कर अपर आयुक्त श्री देवानन्द शर्मा की अध्यक्षता में चैम्बर ऑफ कॉमर्स, पूर्णिया के प्रतिनिधियों के साथ महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली, छठ महापर्व और विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में चल रहे कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। श्री शर्मा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में 23 FST एवं SST टीमें विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हैं, जो संदेहास्पद लेन-देन, नकद परिवहन और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख रही हैं।

उन्होंने चैम्बर ऑफ कॉमर्स से अपील की कि वे जांच कार्य में प्रशासन को पूरा सहयोग दें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि जांच के दौरान नागरिकों और व्यापारियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क है। बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र संचैती, सचिव श्री आदित्य केजरीवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे। व्यापारिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे निर्वाचन आयोग के सभी प्रावधानों का पूर्ण पालन करेंगे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में भी सहयोग देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *