पूर्णिया: पूर्णिया जिले में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों द्वारा लगातार जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को बनमनखी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एचपीवी (HPV) टीकाकरण का दूसरा डोज सफलतापूर्वक लगाया गया, जिसमें लगभग 88 बालिकाओं को वैक्सीन दी गई।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना और उनके स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करना है। टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग और UNICEF के सहयोग से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

मौके पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"