Purnia News

पूर्णियाँ, आनंद यादुका: Purnia News पूर्णिया जिले के बलिया थाना क्षेत्र के कदवाबासा गांव में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात महीने के मासूम डीएसपी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां डिंपल देवी और दादी हीरोइन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक मधेपुरा जिले के जोतैली गांव निवासी हिटलर पासवान का पुत्र था, जो अपने परिजनों को बाइक से लेकर वरुणेश्वर स्थान पूजा के लिए जा रहा था। कदवाबासा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डिंपल देवी की गोद से मासूम बच्चा नीचे गिर गया और दम तोड़ दिया।

घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर बलिया थाना के अवर निरीक्षक अरविंद राय और धनजी प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, आवेदन मिलते ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोग ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *