Purnia News: रुपौली विधायक कलाधर मंडल ने भवानीपुर में जनता का जताया आभार, घोसय घाट पुल निर्माण का दिया आश्वासन

पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News रुपौली से नवनिर्वाचित जदयू विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने भवानीपुर प्रखंड के डुमरा, अकबरपुर, बलिया, केमय और घोसय घाट पंचायतों में आयोजित आशीर्वाद सभाओं में शिरकत कर अपनी जीत पर जनता को धन्यवाद दिया। सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने जो अपार स्नेह और विश्वास दिखाया है, उसके लिए वे जीवनभर ऋणी रहेंगे और रुपौली को बिहार का नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

खासकर घोसय घाट में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने घोषणा की कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग घोसय घाट पर पुल बनाने का काम बहुत जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि किसी भी जरूरत पर वे बिना संकोच उनके पास आएं, क्योंकि वे हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर हैं। सभाओं में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने फूल-मालाओं व बुके देकर नए विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जदयू नेता संजय मेहता, निर्मल कुमार राय, अमन सिंह, ललन कुमार राय समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *