रूपौली पुलिस की वाहन चेकिंग में दो स्मैक तस्कर 26.29 ग्राम स्मैक के साथ धराए, भेजे गए जेल

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली पुलिस की वाहन चेकिंग अभियान में दो स्मैक तस्कर 26.29 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ गए, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । दोनों तस्करों की पहचान रूपौली गांव के जीवन कुमार पिता रवींद्र प्रसाद यादव एवं नीतीश कुमार पिता बबलु कुमार यादव के रूप में हुइ्र है ।

यह बता दें कि चुनाव को लेकर तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस काफी सक्रिय है तथा लगातार वाहन चेकिंग के साथ गस्त कर रही है । इसी के तहत रूपौली पुलिस रूपौली गांव से धारटोला जानेवाली सडक पर गस्त कर रही थी, तभी इस सडक पर अवस्थित नहर के पास खडे दो युवक पुलिस की गाडी को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेडकर पकड लिया । उनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से 26.29 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल बरामद हुआ । दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *