SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS शहर के कचहरी चौक पर इंकलाबी नौजवान सभा(आरवाईए) के कार्यकर्त्ताओं ने चरम भ्रष्टाचार में डूबे बिहार के मंत्रियों पर मोदी-नितीश सरकार के चुप्पी और रेलवे ड्राइवर एवं दारोगा भर्ती परीक्षा में आरक्षण घोटाला के खिलाफ केंद्र की मोदी व राज्य के नितीश सरकार का पुतला फूंका और आक्रोशपूर्ण जमकर नारेबाजी किया। शहर के बिस्कोमान भवन के समीप से निकले आक्रोश मार्च का नेतृत्व आरवाईए राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह माले नेता कुंदन यादव ने किया।

मौके पर माले जिला सचिव ललन यादव ने कहा कि मोदी-नितीश के नेतृत्व वाली बिहार में डबल इंजन सरकार के मंत्रियों पर चरम भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है लेकिन सरकार की चुप्पी इस बात की गवाही दे रही है कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे मंत्रियों को सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। माले नेता विक्की राम ने कहा कि पुरे बिहार के हर सरकारी कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार और अफसरशाही का बोल वाला है वही आरवाईए राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह माले युवा नेता कुंदन यादव ने कहा कि मोदी-नीतीश के शासनकाल में खुलेआम आरक्षण घोटाला हो रहा है इसका जीता जागता उदाहरण हाल में हुए रेलवे ड्राइवर और दारोगा भर्ती परीक्षा है।

इस पर मोदी-नितीश सरकार को जबाब देना चाहिए और उन्होंने कहा कि संवेधानिक संस्थाओं का खुलेआम उल्लंघन कर रही है उन्होंने सरकार के मांग किया कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे मंत्री मंगल पांडेय, सम्राट चौधरी, अशोक चौधरी इत्यादि मंत्रियों का उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच कराएं और तत्काल कैबिनेट से हटाए। पुतला दहन में वकील कुमार यादव, बिजेंद्र यादव, बमभोली सादा, रंधीर कुमार ठाकुर, मंटू यादव, धर्मेंद्र गिरी, अनिल राम, विक्रम यादव, शंभु सादा, सागर शर्मा आदि अन्य मौजूद रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *