पूर्णिया: सरकार के 07 निश्चय–03 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living) अभियान अंतर्गत शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आम जनता से रूबरू होकर 39 आवेदनों की सुनवाई की।सुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमसंगत व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आवेदकों की शिकायतों का पंजीकरण कर उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई, साथ ही बैठने, शुद्ध पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बताया गया कि सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। Post navigationसहारा वृद्धाश्रम पूर्णिया में आपदा सुरक्षा मॉकड्रिल, बुजुर्गों को दिया गया प्रशिक्षण जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन