सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, 221.79 ग्राम स्मैक व नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

पूर्णिया: पूर्णिया में 18 फरवरी 2026 को सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 221.79 ग्राम स्मैक और 43,510 रुपये नकद बरामद किए तथा दो पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोपी कुमार (22 वर्ष), पिता प्रदीप शर्मा, निवासी लकड़ीपट्टी वार्ड संख्या 39 तथा मजहर आलम (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद लाल, निवासी जीरोमाइल कब्रिस्तान टोला, थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामद मादक पदार्थ और नकदी को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon