
आग के गोले से सुरक्षित: सुनीता विलियम्स की वापसी, SpaceX का ड्रैगन बना सुपरहीरो
नई दिल्ली: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, जिन्होंने पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में रहकर अंतरिक्ष स्टेशन पर मिशन पूरा किया था, अब धरती पर लौटने के लिए तैयार हैं। इनकी वापसी के लिए जिम्मेदार है एलन मस्क की स्पेस एजेंसी SpaceX द्वारा बनाया गया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, जो न केवल अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए सक्षम है, बल्कि इसे पुनः उपयोग भी किया जा सकता है। यह स्पेसक्राफ्ट अब तक 49 मिशन सफलतापूर्वक कर चुका है और कई बार धरती पर लौटने के बाद पुनः अंतरिक्ष की यात्रा भी कर चुका है।
इसके निर्माण में उपयोग की गई सामग्री जैसे कार्बन फाइबर, एल्यूमीनियम मिश्र धातु, और टाइटेनियम मिश्र धातु इसे अत्यधिक मजबूत और सुरक्षित बनाती हैं। साथ ही, इसके थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम PICA-X और मल्टीलेयर इंसुलेशन (MLI) जैसी उन्नत तकनीकें इसे वायुमंडल में प्रवेश करते समय तापमान और आग के गोले में तब्दील होने के बावजूद अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रखती हैं।
Tags:
SpaceXअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me