SAHARSA NEWS : जिले के सिमरी बख्तियारपुर में भव्य तरीके से बलभद्र पूजा आयोजन तैयारी की बैठक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर परिषद सिमरी बख़्तियारपुर क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित काली मंदिर परिसर में सोमवार की शाम बलभद्र पूजा आयोजन को लेकर कलवार समाज की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डा.आनंद भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से भव्य तरीके से बलभद्र पूजा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी और पूजा की रूप रेखा पर चर्चा की। इस दौरान पंकज भगत ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बलभद्र पूजा का आयोजन सिमरी बख्तियारपुर में किया जाएगा। पूजा को लेकर अभी से कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए है।

इसको लेकर नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान पर भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। इस मौके पर डा.उमेश भगत,रितेश रंजन,विकास कुमार विक्की,विजय भगत उर्फ भीएस,विनोद कुमार भगत,ललन भगत उर्फ पप्पू, अरुण भगत,रतन भगत,राजू भगत,प्रमोद भगत,अनुज भगत,गुड्डू भगत,रविकुमार,आकाश भगत,पंकज कुमार,विवेक कुमार,पपलू कुमार, सावंत कुमार भगत, सुभाष राज,करण भगत, सुभाष चंद्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon