SAHARSA NEWS : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन को 20 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला सहरसा के बैनर तले सोमवार को सहरसा सिविल सर्जन को 20 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया । मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को राज्य कैडर से हटकर पुनः जिला कैडर में रखा जाए, पुराना पेंशन लागू हो,ग्रेड पे में बढ़ोतरी, राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारियों का कैडर निर्माण , फर्मासिस्ट, एएनएम के सेवा संपुष्टि प्रोन्नति किया जाए सहित बीस सूत्री मांग पत्र सिविल सर्जन के माध्यम से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के नाम समर्पित किया गया।

बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार खां ,सहायक जिला मंत्री कुंदन कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के जिला मंत्री शरद कुमार , स्वास्थ्य संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह , सुरेश यादव,कुमार प्रियांशु ,राजू पासवान ,माधव खां ,पंकज झा ,सिंकी शर्मा,अजय गोस्वामी इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *