Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की विस्तारीकरण पर रोक लगाने को लेकर रेल मंत्री का पुतला फूंका

By अंग इंडिया न्यूज़
May 19, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एकमात्र वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की विस्तारीकरण पर अविलंब रोक लगाने और वैशाली एक्सप्रेस ट्रैन का परिचालन सहरसा से ही यथावत रखने की मांग को लेकर युवा सहस्त्र वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर सोमवार को भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला फूंका। पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए युवा सहस्त्र वाहिनी के जिला संयोजक शंकर कुमार ने कहा कि सहरसा जंक्शन से 12553/12554 वैशाली एक्सप्रेस जो नई दिल्ली तक जाती है और नई दिल्ली से सहरसा तक वापस आती है। रेल विभाग ने वैशाली एक्सप्रेस का विस्तारीकरण ललितग्राम तक कर दिया है जो सहरसा के साथ पक्षपात है। राजनीतिक दबाव और उच्च राजनीतिक दबाव के चलते सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तारीकरण किया जा रहा है जो सहरसा के हित में नहीं है। जबकि दरभंगा और कटिहार होकर चलने वाली सभी ट्रेनों को सहरसा होकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली जाने और नई दिल्ली से वापस सहरसा आने में यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। युवा नेता नवाज अख्तर ने कहा कि कोसी क्षेत्र की जनता रेलवे के इस निर्णय से आक्रोशित है। यह निर्णय रेलवे के द्वारा कोसी क्षेत्र की जनता के सोतेलापन व्यवहार को दर्शाता है। जनहित में वैशाली एक्सप्रेस को चालू रखना महत्वपूर्ण है। युवा नेता मो. साहिल ने कहा कि सहरसा जंक्शन देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है जहां सबसे ज्यादा राजस्व रेलवे को जाता है फिर सहरसा के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों। उन्होंने कहा कि जनहित में वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा से नियमित रूप से चलाया जाए। वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा से नहीं होने पर संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगी। आंदोलन के अगले क्रम में कैंडल मार्च, धरना, आक्रोश मार्च सहित अन्य आंदोलन ट्रेन परिचालन शुरू करने तक किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में टीएलएफ के मुख्य कार्यपालक दीपक सिंह, युवा नेता मो. साकिब,अमित कुमार शर्मा, अनिल कुमार, नीतीश कुमार, नंदू साह, दिलीप कुमार, कैलाश साह सहित कई मौजूद थे।

Tags:

SAHARSA NEWSSAHARSA NEWS: Effigy of Railway Minister burnt for stopping the extension of Vaishali Superfast Express train
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : आपदा प्रबंधन सह प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 20 सूत्री की बैठक आयोजित

Next

SAHARSA NEWS : औषधि नियंत्रण अधिकारियों एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme