SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में विकसित तथा भव्य व दिव्य बने मंदिर को जग विख्यात करने हेतु दो दिवसीय माँ बिषहरा महोत्सव का आयोजन किया।सासंद दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयास सें नागर शैली में भव्य मनसा मंदिर पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस महोत्सव में पर्यटन विभाग एवं कला संस्कृति विभाग के विशेष आग्रह पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रह रही जिला निवासी कृतिका गौतम नें भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कृतिका गौतम ने बहुत कर्णप्रिय संगीत से श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। कृतिका गौतम ने अपने गायकी से दर्शको को झूमने पर विवश किया।

इस दौरान उन्होने पिया रे पिया रे—- मोरनी बागा में बोले आधी रात को—- चुनर चुनर—बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं सहित अन्यान्य गीत पर दर्शक झूम उठे। वही उन्होने वालीवूड पार्श्व गायक सलमान अली के साथ द्वैत गीत गाकर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गायन पर सासंद दिनेश चंद्र यादव नें उन्हें पाग चादर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी भी उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि कृतिका गौतम के अब तक कई लोकप्रिय गीत प्रसिद्ध है। वे मैथिली एवं हिन्दी फिल्मों मे भी गायन कर ख्यातिप्राप्त कर चुकी है।

साथ ही उन्हे अब तक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। जिसके कारण अब तक उन्हे क॓ई पुरस्कार एवं मेडल प्राप्त हुई है। उनके पिता संगीत प्राध्यापक डा गौतम कुमार सिंह एवं उनकी माता भारती सिंह शहर के नया बाजार मे स्वरांजलि संगीतालय में बच्चों को गीत संगीत नृत्य एवं अभिनय का प्रशिक्षण देकर बच्चों को प्रतिभावान बनाया जा रहा है। जिसके कारण अब तक कई कलाकार बेहतर प्रदर्शन कर सम्मानित हो रहे है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *