SAHARSA NEWS : मीर टोला निवासी फरहान अली ने अंडर 17 आयु वर्ग मे जीता स्वर्ण पदक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शहर के मीर टोला निवासी समाजसेवी फैयाज अहमद के पुत्र फरहान अली नें अंडर 17 आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिला को गौरवान्वित किया है।जिसके कारण युवाओं के लिए नई प्रेरणास्रोत है।फरहान अली पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का भी नाम रौशन कर रहें है। उनके सफलता पर स्कूल के निदेशक प्राचार्य एवं शिक्षको ने उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामना दी है।ज्ञात हो कि जी.डी. गोयनका सिलीगुड़ी क्रिकेट टीम ने अंडर-17 वर्ग में क्रिकेट नेशनल्स में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। अदम्य साहस, टीम वर्क और जुनून के साथ, हमारे युवा क्रिकेटरों ने हर चुनौती को अवसर में बदल दिया है।यह उपलब्धि तो बस शुरुआत है।

कक्षा 10वीं के फरहान अली ने स्वर्ण पदक जीता और अंडर-17 वर्ग में क्रिकेट नेशनल्स के लिए चुने गए।यह सराहनीय उपलब्धि सिर्फ़ मैदान पर मिली जीत नहीं है, बल्कि पूरे गोयनका परिवार के लिए गर्व का क्षण है। नेशनल्स में बड़े सपनों को साकार करने और इतिहास रचने के लिए तैयार है।उनके सफलता पर महबूब आलम जीबू,ताबीश मेहर,मो अजहरुद्दीन, शंभूनाथ झा,आलोक झा, मुख्तार आलम,विनय कुमार, सुभाष कुमार,कुन्दन कुमार, सुशील कुमार,शशिभूषण सिंह सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामना दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon