SAHARSA NEWS : ऋतिक मोदी हत्याकांड में नया मोड़, ऋतिक की मां ने की सीआईडी से कीजांच की मांग,मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

SAHARSA NEWS,अजय कुमार  : सिमरी बख़्तियारपुर मुख्य बाजार निवासी स्व. नरेश मोदी के पुत्र ऋतिक मोदी की रहस्यमयी हत्या के मामले में अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत परिजनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीआईडी जांच की मांग की है.मृतक की मां सुमन देवी ने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र भेजकर हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है l पत्र में सुमन देवी ने लिखा है कि उनका बेटा ऋतिक मोदी उर्फ रोहित मोदी की 7 जून 2025 को निर्मम हत्या कर दी गई l घटना के अगले दिन उन्होंने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर नप क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 15 निवासी आलमगीर तूफानी सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया.लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली तत्वों के दबाव में पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है और मामले को दबाने का प्रयास हो रहा है. मृतक की मां ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं l

सुमन देवी ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्होंने 8 जून को बख्तियारपुर थाना में आरोपियों के नाम भी दिए थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें टाल दिया. उन्होंने सीधा सवाल किया है कि जब पूरा परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहा है, तब भी प्रशासन की चुप्पी क्या दर्शाती है.पत्र के अंत में सुमन देवी ने कहा है कि अगर इस हत्याकांड की जांच सीआईडी से नहीं कराई जाती है, तो उन्हें न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है l उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईडी को जांच सौंपें ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिले.इस पत्र की प्रति डीजीपी बिहार, डीआईजी कोसी रेंज, डीआईजी एसटीएफ, पुलिस अधीक्षक सहरसा एवं अन्य उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *