SAHARSA NEWS/अजय कुमार : प्रखंड के सिटानाबाद के दोनों पंचायत के तमाम जिम्मेदारों, नौजवानों, उलमाओं की कड़ी मेहनत के बाद एक रोजा तहफ्फुज औक़ाफ़ व तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का प्रोग्राम सफलता पूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ. जिसमें मुल्क के बड़े बड़े शिक्षाविद वो सायर अपनी अपनी उपस्थिति दिए खास कर अररिया जिले के मशहूर चतुर्वेदी मौलाना अब्दुल्लाह सालीम,उत्तर प्रदेश के मशहूर शायर दिल खैराबादी, इमारत ए शरिया के नाजिम मौलाना मुफ्ती सईदुर्रहमान, नायब नाजिम मुफ्ती शोहराब नदवी, रांची के मशहूर शायर कौशर शिवानी ने शाम सात बजे से रात्रि के दो बजे तक आवाम को अपनी अपनी खिदमत पेश करते रहे. सारे वक्ताओं ने तालीम पर भी बहुत ही कीमती बातें लोगों के बीच रखे.दिल खैराबादी साहब ने बीच बीच में लोगों को अपनी शायरी से लुत्फ अंदोज करते रहे. वक्फ तरमीमी बिल को लेकर भी लोगों को बेदार करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये कानून मुलासमानो को किसी भी हाल में मंजूर नहीं है. गांव के तमाम लोगों,आसपास के इलाके के तमाम लोगों ने पूरे प्रोग्राम का भरपूर लुत्फ उठाया. प्रोग्राम के अंत में इमारत ए शरिया के नाजिम मौलाना मुफ्ती सईदुर्रहमान साहब ने इज्तेमाई दुआ करवाए और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगे.तमाम इंतेज़ाम को गांव के जिम्मेदारो और तमाम नौजवानों ने पूरी ईमानदारी से निभाते रहे. इसके लिए प्रोग्राम के कमिटी टीम ने तमाम मेहमानों,जिम्मेदारों, उलमाओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किए.सभी उलमाओं और शायर को सॉल और मालाओं दे कर स्वागत भी किया गया. सिटानाबाद तमाम उलवाओं खासकर मौलाना रिजवान,कारी अरशद शिवानी, मरकज के इमाम हजरत मौलाना हिफजुर्रहमान साहब, मौलाना मिनतुल्ला साहब, मुफ्ती अब्दुल्ला साहब, हाफिज अफरोज की पुरजोर मेहनत वो फिक्र की वजह सभी जिम्मेदारों और नौजवानों के अंदर बेदारी बढ़ाने का काम अंजाम दिए.मौके पर जलसा के जिम्मेदारों में से हैदर अली,साजिद हुसैन,आबिद रहीम,हाफिज नौमान,यासीर अराफात,अब्दुल मतीन,अब्दुल अलीम, शकील अहमद,प्रिन्स आलम, अफरोज खान, मरगूब आलम, मो० नौमान खान ने अपनी अपनी खिदमत दिए. जलसा कमिटी के सदस्य के रूप में अब्दुर्रहीम, तौसीफ बेग, अफजल हुसैन, तौकीर अहमद मुदस्सिर, लक्की शेख,हसीन खान, डॉक्टर मंसूर हैदर,अकबर, समीउल्लाह, पप्पू मार्शल, शम्स राजा खान, एंटोनी मार्शल,जफर, सद्दाम बारी, शाहनवाज लक्की, शहजादा मौके पर मौजूद रहे.
Related Posts
SAHARSA NEWS : लोको पायलट के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित
SAHARSA NEWS,अजय कुमार : रेल लोको पायलट के पद पर कार्यरत सुभाष कुमार के सेवानिवृत्त…
पूजा कुमारी द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग के ट्रायल में हुई चयनित,जताया हर्ष
सहरसा,अजय कुमार शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित किलकारी बिहार बाल भवन, सहरसा के लिए अत्यंत गर्व…
विधायक व एसडीओ ने सेल्फी पॉइंट व तिरंगा स्तम्भ का निरीक्षण किया
सहरसा, अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल मैदान के प्रांगण में आजादी…



