Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
July 21, 2025 3 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : विकास भवन में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यालयों द्वारा किए जा रहे कार्यों/योजना संचालन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/जिला शिक्षा कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के यहां विद्युत विपत्र भुगतान हेतु लंबित है।तदनुसार सभी संबंधित कार्यालयों को अनिवार्य रूप से विद्युत विपत्र संबंधित लंबित भुगतान कार्य को 31 जुलाई 2025 तक निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है, निर्देश अनुपालन नहीं होने की स्थिति में संबंधित कार्यालय में विद्युत आपूर्ति रोकने की कार्रवाई की जाएगी।आज आयोजित बैठक में जिला शिक्षा कार्यालय/लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण/ग्रामीण कार्य विभाग/भवन प्रमंडल/श्रम संसाधन विभाग/जिला ग्रामीण विकास अभिकरण/सामाजिक सुरक्षा/पथ प्रमंडल/जिला खनन कार्यालय आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों,योजना क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि कार्यालय द्वारा टेक्स्ट बुक का वितरण कार्य सम्पन्न कर लिया गया है, शेष वितरण हेतु अधियाचना की गई है।मध्याह्न भोजन योजना का सुव्यवस्थित संचालन किया जा रहा है एवं संबंधित रसोइया का भुगतान कर दिया गया है। विकसित बिहार के सात निश्चय अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत अंतिम रूप से निष्पादित आवेदनों की संख्या 6325 है जबकि 420 आवेदन प्रक्रियाधीन है।

श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित बिहार भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत जून 2025 में निबंधन हेतु प्राप्त आवेदनों में से कुल 529 आवेदन अंतिम रूप से निष्पादित कर दिया गया है,जबकि 83 आवेदन प्रक्रियाधीन है। बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत माह जून 2025 में प्राप्त आवेदनों में से कुल 29 आवेदन अंतिम रूप से निष्पादित कर दिए गए है,जबकि 01 आवेदन प्रक्रियाधीन है।बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना अंतर्गत माह जून 2025 में प्राप्त 01 आवेदन को अंतिम रूप से निष्पादित कर दिया गया है।समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की बाल श्रम उन्मूलन अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024/25 में पूर्व माह तक विमुक्त बाल श्रमिकों की संख्या 27 है,माह जून 2025 में 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है।बाल श्रम अधिनियम 1986 अंतर्गत सभी दोषी नियोजकों के विरुद्ध fir दर्ज किया गया है।श्रम अधीक्षक (अधिनियम) को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रियान्वयन में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त कुल आवेदनों में से कुल 54200 आवेदन अंतिम रूप से निष्पादित होने के संबंध में अवगत कराया गया।समीक्षा के क्रम में कुछ कुशल युवा केंद्रों के अक्रियाशील होने के संबंध में जानकारी दी गई तदनुसार ऐसे केंद्रों से संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कारवाई का निर्देश जिला नियोजन पदाधिकारी/अन्य सम्बन्धित को दिया गया है।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में संचालित नल जल योजना के गुणवतापूर्ण एवं सतत क्रियाशीलता एवं योजना विषयक प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

पंचायत राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में 6वी एवं 15वी वित आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि के नियमानुकूल व्यय में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।पंचायत सरकार भवन अंतर्गत वर्तमान में कार्यशील पंचायत सरकार भवनों की कुल संख्या 31 है जबकि भवन प्रमंडल द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की संख्या 33 है।जिला कल्याण शाखा द्वारा संचालित योजना यथा:सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण की वर्तमान प्रगति क्रम में कुल 20 इकाई पूर्ण होने के संबंध में जानकारी दी गई।बैठक में तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के सम्यक/गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।नगर निगम को नगर क्षेत्र अंतर्गत कचरा उठाव को दैनिक रूप से ससमय पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी गई है।सामाजिक सुरक्षा/जिला अल्पसंख्यक कल्याण/जिला कृषि कार्यालय/जिला सहकारिता कार्यालय/स्वास्थ्य विभाग/आईसीडीएस सहित अन्य कार्यालयों को सभी निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु ठोस कारवाई का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग,सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर/कार्यपालक अभियंता,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन/कार्यपालक अभियंता,लघु जल संसाधन/डीपीएम (जीविका)/कार्यपालक पदाधिकारी,बनगांव से कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित बैठक में दिए गए निदेशानुसार सभी पदाधिकारी पूर्वानुमति पश्चात ही मुख्यालय छोड़ेंगे।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला/अपर समाहर्ता श्री निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : रुपौली में तेजी से फैला बाढ़ का पानी, कई गांवों का संपर्क भंग

Next

ARARIA NEWS : आरपीएफ ने चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लौटाया, यात्री ने जताया आभार

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}