SAHARSA NEWS : आरपीएफ ने 253 बोतल कोरेक्स के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया

SAHARSA NEWS अजय कुमार : स्थानीय सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर – 2 पर ट्रेन से उतरकर बाहर निकल रहे एक यात्री को आरपीएफ इंस्पेक्टर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 253 बोतल कोरेक्स कफ सिरफ बरामद हुआ। गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से कोरेक्स कफ सिरफ लाया जा रहा है।

सूचना के बाद प्लेटफार्म नंबर – २ पर उनके नेतृत्व में गस्ती बढ़ाई गई। इस दौरान ट्रेन से उतरकर एक युवक आरपीएफ टीम को देख तेजी से भागने लगा। शक होने पर उन्हें रोका गया। जिनकी तलाशी दिए जाने पर उनके बैग से 253 बोतल यानी कुल 25 लीटर 300 एमएल कोरेक्स कफ सिरफ बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत 46 हजार 805 रुपए थी। गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव, वार्ड नंबर – 6 निवासी नरेश यादव के पुत्र पीयूष कुमार थे। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *