SAHARSA NEWS : जय माता दी के जयघोष से गूंजता रहा सिमरी बख्तियारपुर,मेला को लेकर बाजारों में बढ़ने लगी रौनक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर परिषद सिमरी बख़्तियारपुर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में मंगलवार की शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया था। महाआरती में भाग लेने के लिए काफी संख्या में माता रानी के दरवार श्रद्धालुओं ने अपनी हाजरी लगाई। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किए। इस दौरान जय माता दी के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग गैलरी बनाया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इधर मेला को लेकर बाजारों में रौनक भी बढ़ने लगी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon