SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर परिषद सिमरी बख़्तियारपुर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में मंगलवार की शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया था। महाआरती में भाग लेने के लिए काफी संख्या में माता रानी के दरवार श्रद्धालुओं ने अपनी हाजरी लगाई। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किए। इस दौरान जय माता दी के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग गैलरी बनाया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इधर मेला को लेकर बाजारों में रौनक भी बढ़ने लगी है। Post navigationSAHARSA NEWS : भागलपुर में अडानी को 1050 एकड़ जमीन देने के खिलाफ सीपीएम ने मोदी-नीतीश का पुतला फूंका SAHARSA NEWS : सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने लूटपाट मामले में तीन बदमाशों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार